चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के लालता रोड़ के पास हटवा मोड़ पर हाईवे में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कार व बाइक में भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय छोटू तिवारी निवासी हन्ना बिनैका व कार सवार 32 वर्षीय दुर्गा के अलावा गुडिया व राज कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी मऊ पहुंचाया। जहां डाक्टरों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत नाजुक होने पर दुर्गा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो महिलाओं का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...