अलीगढ़, मार्च 31 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली इगलास क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर गांव जारौठ के पास रविवार रात एक एसयूवी कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात में उसकी भी मौत हो गई। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के भदेसी रोड निवासी गुलशन पुत्र जौहरी सिंह रविवार रात शादी के कार्ड बांटकर अपनी मां भगवती के साथ बाइक द्वारा इगलास से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान जारौठ गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एंबुलेंस की मदद से घायल भगवती को जि...