कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, दो घायल
मेरठ, अगस्त 11 -- मेरठ-हापुड़ हाईवे पर धनोटा फार्म हाउस के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और चार वर्षीय मौसेरे भाई के पैर कट कर अलग हो गए। मृतका महिला चार माह की गर्भवती भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाजियाबाद के लोनी निवासी लक्की पुत्र प्रमोद सोमवार सुबह अपनी बीमार मामी को देखने के लिए नानी सरस्वती(60 वर्ष) पत्नी देवी सिंह निवासी शीपुरा परतापुर मेरठ और मौसी कोमल (35 वर्ष) पत्नी सचिन निवासी भोजपुर गाजियाबाद, उसके बेटे चार वर्षीय मानु के साथ मेडिकल अस्पताल जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार मेरठ-हापुड़ हाईवे पर धनोटा स्थित लोहिया फार्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.