रायबरेली, फरवरी 14 -- अमावां, संवाददाता। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना गांव की रहने वाली 50 वर्षीय नसरीन पत्नी जलील शनिवार दोपहर एक बजे बाइक से अपने बेटे के साथ रायबरेली से घर की ओर जा रही थी। इसी बीच रायबरेली अयोध्या हाईवे पर शारदा नहर पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने घायल नसरीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरी तरफ दुर्घटना में शामिल चालक कार समेत मौके से फर...