प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। रात करीब डेढ़ बजे जौनपुर की ओर से घर जा रहे बाइक सवार पूर्व प्रधान पुत्र की कार की टक्कर से मौत हो गई। कार मौके पर छोड़कर उस पर सवार लोग भाग निकले। आसपुर देवसर क्षेत्र के पूरा गांव के पूर्व प्रधान रमापति यादव के 48 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव रात करीब डेढ़ बजे जौनपुर की ओर से बाइक से घर जा रहे थे। ढकवा बाजार में फोरलेन पर अपने गांव के मोड़ पर वाराणसी की ओर जा रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार मौके पर छोड़कर उस पर सवार लोग भाग निकले। सूचना पर ढकवा चौकी इंचार्ज अवधराज यादव, एसआई शिवम त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल वीरेंद्र यादव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ भेजा लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.