हरदोई, फरवरी 13 -- मल्लावां। कस्बे के मिर्जापुर काजीटोला निवासी मनीष 30 वर्ष शुक्रवार की शाम 7:15 बजे घर से चौराहा बाइक से आ रहे थे। कन्या पाठशाला के पास तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे पैर और हाथ में गंभीर चोट आई। बाइक सवार हेलमेट पहने था, जिससे सिर सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना पर परिजनों ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर जितेंद्र पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल करलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...