मैनपुरी, अप्रैल 9 -- किशनी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे उनके परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया है। जनपद औरैया के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम अझारा निवासी 50 वर्षीय हाकिम सिंह और 24 वर्षीय जितेंद्र बाथम अपने भाई सत्यवीर के साथ किशनी के सभापुर गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे। रात करीब 7:30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी किशनी नगर के आदर्श इंटर कॉलेज के पास इटावा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र की जां...