रायबरेली, मार्च 22 -- महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के कंसीपुर गांव निवासी विशाल सिंह (30) पुत्र रामअचल बाइक से बेलवा गांव के रहने वाले अपने साथी राजेंद्र (47) के साथ किसी कार्य से महाराजगंज गए थे। वापस लौटते समय पाली गांव के पास सामने से आ रहे कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार चालक अपने को घिरता देख कार छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरो की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...