गौरीगंज, मई 29 -- अमेठी। डा. भीमराव अम्बेडकर कैम्पस कालेज से बाइक से रेलवे स्टेशन अमेठी जा रहे दो छात्र कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार को दोपहर बाद भीमराव अम्बेडकर कैम्पस के बी-फार्मा का छात्र विष्णुकान्त शर्मा अपने घर बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन अमेठी कालेज के ही दूसरे छात्र प्रियांशू तिवारी की बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह आरआरपीजी कॉलेज पहुंचा, तभी एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...