हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह मुरलीगंज के निकट कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पैलेस के दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार के नीचे घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली देहात क्षेत्र के इटली गांव निवासी मुरली कोतवाली देहात के सीतापुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पैलेस में सफाई कर्मचारी थे। परिवार में तीन पुत्र नीरज, सूरज और सोम व तीन पुत्रियां हैं। उनके साथ फर्रुखाबाद जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी साढू राजीव भी उसी पैलेस में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल बताया गया कि सोमवार शाम दोनों लोग इटौली गांव गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से वापस काम पर लौट...