कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहे दुकानदार की बाइक में मानधाता के हरखपुर में कार ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में मानधाता पीएचसी भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जेठवारा थानाक्षेत्र के मनेहू निवासी बेनीलाल गुप्ता का 40 वर्षीय बेटा राजेन्द्र गुप्ता चाट-फुल्की की दुकान लगाता था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसे चार बेटे हैं। तीन महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी। शनिवार सुबह दूसरी पत्नी को उसके मायके छोड़ने भुपियामऊ गया था। वहां से लौटते समय मानधाता के हरखपुर में सुबह करीब 11 बजे उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे मानधाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.