मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- खतौली। नेशनल हाईवे-58 पर भैंसी गांव के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। दौराला निवासी राजबीर सिंह पुत्र बिशम्बर शुक्रवार की शाम को मुजफ्फरनगर से अपनी पत्नी सीमा के साथ दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर भैंसी गांव के समीप पहुंचने पर पीछे से कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दपंति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते महिला को रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...