कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- लक्ष्मणपुर। अमेठी जिले के ददौसा निवासी रामनरेश सरोज अपनी पत्नी मंजू देवी को बाइक से लेकर मंगलवार को प्रतापगढ़ दवा कराने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। लीलापुर थाने के हंडौर के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में दंपती जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.