औरैया, मई 1 -- रुरुगंज, संवाददाता। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर साहूपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रुरुकलां निवासी 34 वर्षीय लल्ला उर्फ रघुनाथ पुत्र सोनेलाल अपनी पत्नी 32 वर्षीय रोशनी और 8 वर्षीय बेटे कन्हैया के साथ मोटरसाइकिल से बिधूना जा रहे थे। जैसे ही वे साहूपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया गया कि कार को नेवलगंज निवासी अनुज कुमार पुत्र रामनारायण चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार अधिक थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा थ...