कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल
कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। बहादुरपुर के पास आरडी गेस्ट हाउस के निकट रविवार को कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। एटा जनपद के सकीट थाना अंतर्गत ग्राम सदरपुर निवासी राजेश (35) पुत्र कुंवर सिंह अपने साले मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना अंतर्गत नगला विचित्र विनोदपुर गांव निवासी निखिल (16) पुत्र प्रमोद कुमार के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी रिश्तेदार राजू पुत्र सुभाषचंद्र राजपूत के यहां जा रहे थे। जब वह बहादुरपुर गांव के पास पंहुचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.