इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- बकेवर। कस्बा के लखना रोड आदर्श नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले शिवम पुत्र हरिश्चंद्र बुधवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर लखना स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक लखना के नये नहर पुल के पास पहुंची। उसी समय उसकी बाइक में कार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छात्र शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...