बलरामपुर, जून 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली के ग्राम जनकौरा निवासी दूधनाथ मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रामबाबू 28 मई की रात बलरामपुर में ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब 1:15 बजे वह शक्ति स्मारक संस्थान के समीप स्थित पुल के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक आशीष कुमार तिवारी निवासी पुराना चुंगी नाका मेवालाल तालाब कोतवाली नगर वाहन को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। टक्...