कौशाम्बी, फरवरी 26 -- चरवा कस्बा के मीरन पर स्थित पहलवान बाबा मजार के समीप बुधवार की शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने स्थानीय लोगों संग मिलकर कार चालक की पिटाई कर दिया, साथ उसके जेब से नकदी छीन लिया। चालक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। चक बादशाहपुर गांव निवासी अमरनाथ सरोज पुत्र बाबू लाल ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा अश्वनी सरोज अपनी कार लेकर किसी काम के सिलसिले में चरवा बाजार के लिए गया था। कस्बा के मीरन पर स्थित मजार के समीप पहुंचा, इसी दौरान कार एक बाइक से भिड़ गई। हादसे में चरवा कस्बा के बाइक सवार अभिषेक मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी घायल हो गए। जानकारी के बाद पहुंचे कार चालक के चाचा जगन्नाथ ने घायलों को नजदीक स्थित अस्पताल में भर्ती कराय...