गोरखपुर, मई 3 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। सोनौली हाईवे पर रायपुर गांव के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महराजगंज के परसा बेनी निवासी मनीष कुमार अपनी लेन में जा रहे थे, तभी गलत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को जंगल कौड़ियां सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार चालक मौके से फरार है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...