हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। कछौना कोतवाली के निकट लखनऊ हरदोई हाईवे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने कार को कब्जे में ले लिया है। टिकारी निवासी पुष्पेन्द्र अपने पड़ोसी विपिन के साथ शनिवार की सुबह बाइक से हरदोई जा रहे थे। जैसे ही कछौना कोतवाली के निकट ग्राम भीरीघाट के पास बाइक पहुंची तभी एक तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल बाइक सवार पुष्पेंद्र व विपिन दोनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। यहाँ मौजूद चिकित्सकों ने पुष्पेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पिंकी ने बताया कि दो भाइयों में पुष्पेन्द्र बड़े थे। सुबह पड़ोसी विपिन के साथ पुष्पेंद्र बाइक से हरदोई जा रहे थे। इस हादस...