बरेली, अप्रैल 8 -- बाइक पर जा रहे तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजन को सौंप दिया है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मोहरनिया निवासी शिवकुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उनके भाई 35 वर्षीय धूम सिंह गांव के ही छत्रपाल और सेवकराम के साथ बरेली से काम करके गांव लौट रहे थे। जब वे लोग बड़ा बाईपास पर अहलादतपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो रामपुर की ओर से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनके भाई धूम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इज्जतनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया ह...