बदायूं, जनवरी 11 -- सालारपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर गांव सिलहरी बाजार के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलहरी के रहने वाले 45 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र रामपाल सिंह अपने खेत से घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से बिसौली की तरफ जा रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान हाईवे से नीचे खंदी में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...