फतेहपुर, फरवरी 12 -- जाफरगंज। जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित ईंट भट्ठा के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जाफरगंज थाना क्षेत्र के पूरेदान गांव निवासी 60 वर्षीय राजीव सिंह कछवाह उर्फ राजू सिंह सुबह घर से इटरा गांव स्थित अपने खेतो की जा रहे थे। इसी दौरान अमौली से जोनिहा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जीवित होने की आशंका में परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी बिंदकी ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.