नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बहलोलपुर निवासी राजकुमार ने थाने में शिकायत दी कि उनका भाई राहुल गाजियाबाद के विजयनगर में रहता था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरफ 16 अप्रैल को भी दफ्तर गया। राहुल रात दस बजे दफ्तर का काम समाप्त कर बाइक से घर से लिए निकला। जब वह डी पार्क चौराहे के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.