अमरोहा, मार्च 13 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा चालक को सीएचसी भी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित किया। जानकारी पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी 40 वर्षीय जरीफ ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार दोपहर वह ई-रिक्शा लेकर नेशनल हाईवे पर बृजघाट की दिशा में जा रहा था। इसी बीच पीछे से आई तेज गति कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई और जरीफ की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। इस बीच आसपास के लोग जमा हुए व जरीफ को सड़क से हटाया। सूचना पर जरीफ के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से जरीफ को सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.