गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। आकाश नगर निवासी बाली ने बताया कि नौ मई को उनका छह वर्षीय बेटा कुनाल अपने घर के सामने खड़ा था। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उनका बेटा घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। इस मामले में पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बालक जख्मी, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...