मेरठ, मार्च 6 -- मवाना रोड स्थित मसूरी फ्लाईओवर पर कार की जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से गिर गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हस्तिानपुर निवासी 27 वर्षीय अभिषेक सराय कॉलोनी सेक्टर 99 नोएडा में रहकर नौकरी करता था। शुक्रवार को वह अपनी मौसी को हस्तिनापुर छोड़कर बाइक से नोएडा लौट रहा था। जब वह मसूरी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि अभिषेक हवा में उछलते हुए फ्लाईओवर से सिर के बल गिर पड़ा। हादसे के दौरान हेल्मेट फ्लाईओवर पर ही निकल गया था। उंचाई से नीचे गिरने की वजह से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक फंसने की वजह से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और टायर फट गया। उधर, हादसे के बाद चालक कार छो...