बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। मजदूरों को बुलाने पैदल जा रहे किसान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढा कला गांव के मजरा शंकर पुरवा निवासी 66 वर्षीय रामकुमार पुत्र पुसुवा शुक्रवार दोपहर पैदल फसल काटने के लिए मजदूरों को बुलाने जा रहा था। तभी पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सीएचसी के बाहर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भतीजे रमेश ने बताया कि रामकुमार किसानी करता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.