शामली, फरवरी 27 -- कस्बे में छोटी नहर के पास तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की, परिजनों की देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को पानीपत निवासी हरपाल पुत्र धनीराम किसी निजी काम से कांधला आए हुए थे। अपना काम निपटाने के बाद वह पानीपत की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे मार्ग पर छोटी नहर के समीप अचानक एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद कार चालक घबराने के बजाय कार से उतरा और उसने घायल हरपाल को तुरंत अपनी कार से कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत सामान्य बता...