मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सगरा कंतित के पास कार की टक्कर से बाइक सवार नेटवर्किंग कर्मचारी की मौत हो गई। बाइक खड़ी कर मोबाइल फोन पर बातचीत करते वक्त वह हादसे का शिकार हुआ। कार में फंसने के कारण वह कुछ दूर घसीटता चला गया। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मांडा क्षेत्र (प्रयागराज) में मानपुर मांडा गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पटेल वाईफाई नेटवर्किंग का काम करते थे। वह शुक्रवार को दो सहयोगियों दिलीप कुमार पटेल और धीरेंद्र पटेल के साथ यहां दाढ़ीराम गांव (पड़री) किसी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद तीनों लोग बाइक घर लौट रहे थे। देर रात विंध्याचल क्षेत्र में सगरा कंतित गांव के पास वे रुके। उनके दोनों सहयोगी लघुशंका के लिए चले गए। वह अपनी बाइक खड़ी कर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.