जौनपुर, अप्रैल 18 -- मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर ऊंचौरा के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अनियंत्रित कार की टक्कर से साइकिल सवार और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर के 20 वर्षीय प्रिंस यादव, साइकिल से जा रहे थे। वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 59 वर्षीय चंद्र प्रकाश पांडेय पुत्र शोभनाथ पांडेय बाइक से मुंगरा बादशाहपुर की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल यह भी पढ़ें- जमुई: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक हुआ घायल,...