प्रयागराज, अप्रैल 19 -- जारी/बारा, हिन्दुस्तान टीम। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर मैदा मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग गल्ला व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों बाइक से गल्ला खरीदने निकले थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बारा पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।जारी बाजार निवासी 70 वर्षीय सेहत बहादुर केसरवानी और 65 वर्षीय बिहारीलाल अग्रहरि करीब चार दशक से साझेदारी में गल्ला का कारोबार करते थे। वे गांवों से गल्ला खरीद कर मंडी में बेचते थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्ग व्यापारियों की मौत रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बाइक से गल्ला खरीदने निकले थे। बारा थानाक्षेत्र में मैदा मोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.