देवरिया, जून 8 -- मददहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर जमुआ पेट्रोल पंप के सामने रविवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मारते हुए गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा जूस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नम्बर दो पेट्रोल पंप के सामने सब्जी व अन्य सामान की खरीदारी कर रहे रामपुर बुजुर्ग निवासी प्रेम सिंह (32) और पवन सिंह (38) अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार रविवार की देर शाम पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने बाइक से जा रहे धनेश पांडेय (48) को भी अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित कार आगे बढ़ते हुए एक साइकिल से जा रहे र...