कार की टक्कर से दो घायल, चार पर मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। पछायगांव क्षेत्र के पुरा तिलक सिंह निवासी सचिन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह छह मई की रात अपने पिता नरेंद्र सिंह के साथ शादी समारोह में शामिल होने सिविल लाइन क्षेत्र में आए थे। खाना खाने के बाद दोनों कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी अवनीश कुमार बिट्टू, मलिखान सिंह, हरिश्चंद्र और गजेंद्र वहां पहुंचे और चुनावी रंजिश को लेकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के पास खड़े सुनील प्रकाश और अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.