बांदा, मार्च 10 -- बांदा। नरैनी-बांदा मार्ग पर दूध बेचने जा रहे दूधिये को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद कार पानी भरे गड्डे में जाकर फंस गई। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।नरैनी थाना क्षेत्र के पनगरा निवासी 54 वर्षीय नत्थू यादव पुत्र स्वामीदीन मंगलवार को साइकिल से दूध बेचने जा रहा था। नरैनी बांदा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दूधिया को टक्कर मार दी। जिससे नत्थू की मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...