आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर बाजार में शनिवार शाम कार की टक्कर से दिव्यांग वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दौलताबाद खिजमतियापुर गांव निवासिनी 65 वर्षीया फूलमती पैर से दिव्यांग थी। शनिवार को कादीपुर बाजार में वह सब्जी ले रही थी। इस दौरान एक चालक ने उनके ऊपर कार चढ़ा दिया। घटना में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से राजगीर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...