फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। एनआईटी-एक में कार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को घायल कपिल चावला की शिकायतपर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 25 मार्च को अपनी पत्नी सिमरन के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाटा चौक स्थित हनुमान मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा होने पर कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.