कार की टक्कर से तीन किशोर घायल
इटावा औरैया, जून 14 -- भरथना। नगला धना चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। दुर्घटना में तीनों किशोर घायल हो गए। अदलीपुर गांव निवासी 15 वर्षीय विवेक पुत्र कमलेश, 15 वर्षीय अतुल पुत्र विश्वनाथ और 13 वर्षीय देवांशु पुत्र सत्यवीर बाजार से सामान लेकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब वे नगला धना चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.