हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी की तरफ आ रहे सब्जी से भरे ट्रक की बुधवार देर रात रुद्रपुर की ओर जा रही कार से टक्कर हो गई। इस घटना में डीजल टैंक फटने से ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते 15 मिनट में ट्रक जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बचे। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात रामपुर रोड में गन्ना सेंटर के पास यह घटना हुई। दोनों वाहनों की साइड से टक्कर होने के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। दमकल के पहुंचने तक सब्जी समेत ट्रक का लकड़ी वाला हिस्सा जल चुका था। पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोट आई है। प्रभारी टीपी नगर चौकी मनोज कुम...