भदोही, अप्रैल 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालनगर टोलप्लाजा के पास जीटी रोड पर बुधवार को कार के धक्के से आटो चालक ट्रक में घुस गया। संयोग ही अच्छा रहा कि उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। आटो चालक सवारियों को लादकर गोपीगंज नगर से औराई की ओर जा रहा था। टोलप्लाजा के पास पहुंचने पर अचानक कार चालक ने धक्का मार दिया, जिसके बाद वह असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। राहत की बात यह रही कि रफ्तार टोल होने के कारण दोनों वाहनों की कम थी, जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...