कार की टक्कर से टहल रहे युवक की मौत
आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मतलूबपुर मोड़ पर शकुंतला पीजी कॉलेज के पास रविवार की रात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। रात में वह खाना खाने के बाद टहल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर निवासी 23 वर्षीय सुरजीत कुमार प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद रात दस बजे सड़क के किनारे टहल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे नजदीकी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.