हरदोई, मार्च 20 -- पिहानी। शाहाबाद रोड पर एक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दस साल का एक बच्चा भी शामिल है। बताया जाता है कि पतरास गांव निवासी आकाश, साधना, सोहिता व सोहिता का दस वर्षीय बेटा अभिषेक बाइक से शाहाबाद जा रहे थे। अयारी के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...