बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बीस दिन पहले कार की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चित्रकूट जिले के चौरा गांव निवासी 27वर्षीय भैरव प्रसाद पुत्र समरजीत बीस दिन पहले घर से बाइक लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। घरवालों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर घरवाले उसे प्रयागराज से बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले आए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...