उरई, जून 19 -- जालौन। संवाददाता कोंच चौराहे से घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी शबना ने पुलिस को बताया कि 13 जून को उसके पति नियामत किसी काम से कोंच चौराहे गए थे। रात में घर लौटते समय कोंच चौराहे से उरई की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत गंभीर रूप से घायल नियामत को पहले सीएचसी, फिर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें झांसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस...