प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को कार की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मचा रहा। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव निवासी नन्दलाल माली का 32 वर्षीय बेटा राजेश माली गुरुवार सुबह 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। कोहंडौर कस्बे में अयोध्या की ओर जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहा से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत प्रयागराज में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार श्रावस्...