कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा के पास कार की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर मौत हो गई। तीन दिन पूर्व रिश्तेदारी से घर लौटते समय उसे कार ने टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत लहुआडीह गांव निवासी 18 वर्षीय अनीश यादव पुत्र अंबिका यादव की रिश्तेदारी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव में तिलक का कार्यक्रम था। वह 18 जून को तिलक में शामिल होने आया था। 19 जून को दोपहर में 20 वर्षीय सतीश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा के पास पहुंचने पर कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनीश की हालत गंभीर देखकर रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.