गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- होली के दिन क्रेटा कार ने युवक को टक्कर मारी थी दिमाग की सर्जरी के बाद भी हालत में सुधार नहींट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में कार की टक्कर लगने से घायल युवक कोमा में चला गया है। हादसा होली के दिन चार मार्च को हुआ, जब वह सड़क किनारे खड़ा था। आरोप है कि नशे में धुत चालक ने युवक को रौंद दिया। सोमवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले शुभम चौहान की प्रह्लादगढ़ी में लेबर चौक पर परचुन की दुकान है। उनकी मां प्रेमवती ने बताया कि शुभम इकलौता बेटा है। होली के दिन वह दुकान से लौटते समय कुछ खरीदने के लिए रास्ते में रुका। इसी दौरान एक क्रेटा कार तेजी से आई और शुभम को टक्कर मार दी। आसपास के लोग उसे यशोदा अस्पताल ले गए। शुभम को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया। य...