रायबरेली, अप्रैल 4 -- ऊंचाहार(रायबरेली),संवाददाता। दो दिन पहले सड़क हादसे में कार की टक्कर से घायल हुए एक साइकिल सवार मजदूर की शुक्रवार शाम लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत से घर में कोहराम मच गया और पत्नी व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी संतोष सरोज उम्र 42 वर्ष मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते गुरुवार शाम वे बाबूगंज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बाइपास पर एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत संतोष को सामुदायिक स्वास्थ...