हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से चेकअप कराने हल्द्वानी आए बेकरी कारोबारी को बीते दिनों एक कार ने टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान सोमवार रात कारोबारी की मौत हो गई। अज्ञात कार चालक पर पहले ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।गणाई गंगोली, बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी अक्षय बोरा ने बताया कि उनके पिता 64 वर्षीय महेंद्र सिंह की कुछ दिनों पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार कराने के लिए वह 15 अप्रैल को हल्द्वानी आए थे। रात को वह काठगोदाम के एक होटल में ठहरे थे। खाना खाने के बाद कुछ देर टहलने को महेंद्र सड़क पर आए, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ...