शामली, मार्च 3 -- एलम बाइपास पर बुलेरो कार की टक्कर से घायल से तीसरे छात्र की भी भी मौत हो गयी, जबकि दो छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रैफर किया गया गया लेकिन देर रात रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। तीन छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में तीनों छात्रों के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जनपद बागपत के गांव असारा निवासी मोईन पुत्र अब्बास, मोईन पुत्र लुकमान व उनका साथी साहुल तीनों दोस्त असारा के इंटर काॅलेज में इंटर के छात्र थे। सोमवार की देर शाम परीक्षा देने के बाद तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर कांधला के बाजार में ईद के त्यौहार के चलते खरीददारी करने के लिए आए थे, तथा खरीददारी करने के बाद तीनों युवक हंसी खुशी वापस अपने गांव असारा के लिए वापस जा...